भा कि यू ने किसानों की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन एस डी एम को सौंपा


कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक दिन मंगलवार को गणेश प्रसाद पड़री की अध्यक्षता में गल्ला मंडी परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें किसानों से सम्बंधित समस्याओं पर बिचार करते हुए उनके निराकरण के लिए मांग पत्र तैयार किया गया जिसमें मूंग की बुवाई एवं फसलों की सिंचाई हेतु 18 घंटे विद्युत सप्लाई की मांग करते हुए जहां-जहां ढीले तार हैं उन्हें टाइट कराए जाने की बात कही 

वही ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी सरकारी हैंड पंप खराब पड़े हुए हैं उन्हें गर्मी को देखते हुए तत्काल ठीक करवाए जाने की बात कही वही लोना माइनर कुंवरपुर में टेल का निर्माण कराते हुए ग्रामों में नमामि गंगे द्वारा डाली गई पाइप लाइन में ढक्कन नहीं है और गढ्ढे खुदे हुए हैं जिन्हें ठीक कराते हुए पानी की सप्लाई सुनिश्चित किये जाने की बात कही वहीं भा कि यू ने ग्राम भेंड़ के कोटेदार अवध विहारी पर घटतौली का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है बैठक के उपरांत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की है इस दौरान तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल डॉक्टर पी डी निरंजन नंदकुमार तिवारी जगत सिंह कुशवाहा सुभाष परेथा श्याम सुंदर निरंजन अवध किशोर भगवान सिंह महेंद्र सिंह राजेश कुमार राम किशोर नीतेश व्यास बांके बिहारी कौशल किशोर अरविंद वीरेंद्र सिंह शहद तमाम भारतीय किसान यूनियन के सदस्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मासिक बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post