कदौरा(जालौन)। । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत पी.एम. श्री विद्यालय कदौरा में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक का प्रारम्भ माँ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया तथा अध्यक्षता श्रीमती सुहाना खातून एवं संचालन प्रदीप सिंह चौहान वरिष्ठ शिक्षक द्वारा किया गया।
बैठक में विचार व्यक्त करते हुए संध्या कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ के स्वालंबन के विशेष काम कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं के स्वालम्बन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जूडो कराटे प्रतियोगिता, कन्या सुमंगला योजना संचालित कर रहे है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद जी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस देश की महिलाए जब विकसित होगी तभी भारत को विकसित होगा। उनके द्वारा अपील की गयी महिलाए घूंघट से बाहर निकलकर समाज के साथ अपना सहयोग करे । गोष्ठी में कुसुम देवी, शीला देवी, गीता देवी, रिकीं, उमा देवी, गायत्री देवी, के अलावा वार्ड सभासद अंकित गुप्ता, सत्यपाल, नीरज कुमार, राकेश कुमार, शिवेन्द्र शेखर, हरगोविन्द, दिलीप, ज्ञानेश, दिनेश पाटरिया, ज्ञानेन्द्र, कुलदीप आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी में मौजूद अतिथि
फोटो परिचय- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी में मौजूद अतिथि
Post a Comment