सिर में तलवार मारकर किया घायल


कोंच(जालौन)। ग्राम भेंड़ में एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ा था तभी शराब ने नशे में धुत्त व्यक्ति ने तलबार से बार करके उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते चला गया।

              कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में दिनांक 7 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 8.30 बजे धीरज बुधौलिया पुत्र अनिल बुधौलिया अपने घर के बाहर खड़ा था तभी ग्राम का ही निबासी राकेश पटेल पुत्र कमलेश पटेल हाँथ में तलबार लेकर शराब के नशे में आकर धीरज को गाली गलौच करने लगा जिस पर धीरज ने एतराज जताया तो राकेश ने तलबार से हमला करते हुए घायल कर दिया तभी पड़ोसी आ गए तो उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया उक्त के सम्बन्ध में धीरज ने दिन रबिबार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
फोटो परिचय- प्रार्थना पत्र देने जाता घायल

Post a Comment

Previous Post Next Post