(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। आगामी हिंदू त्योहार नव दुर्गा (19 से 27 मार्च) और मुस्लिम त्योहार ईद (20 मार्च) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना कुठौंद परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन और ईद की नमाज को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपने विचार रखे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित नारायन तिवारी,दिलीप दुहौलिया, महेश कुमार, पं. राम आसरे, राजू मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा और आर.पी. वर्मा सहित कई पत्रकार व स्थानीय लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाया जाएगा।
फोटो परिचय - शांति समिति की बैठक लेते

Post a Comment