एसबीडी पब्लिक स्कूल के छह बच्चों का नवोदय में हुआ चयन,


--अभिभावकों में खुशी,प्रिंसिपल ने छात्रों को किया सम्मानित
कदौरा(जालौन)। क्षेत्र के अलीपुर-हांसा स्थित आवासीय एसबीडी पब्लिक स्कूल के छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। रिजल्ट में छह बच्चों का नाम आने पर क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

 प्रिंसिपल अलकेश सर ने बताया कि दस छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें छह छात्रों मनीष पाल चतेला,सत्यम पाल कानाखेड़ा,योगेंद्र सैनी,अंश सैनी,आयुष पाल निवासीगण अलीपुर,रॉबिन पाल ग्राम पालपुर कानपुर नगर का चयन हुआ है। चयन की जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य अलकेश सर ने बताया कि जनपद में सबसे अधिक छह बच्चों का चयन उनके विद्यालय से हुआ है। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर प्रिंसिपल ने छात्रों को शील्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों का भी सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फोटो परिचय - नवोदय में चयन होने पर छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य अलकेश सर

Post a Comment

Previous Post Next Post