पूर्ति विभाग की टीम ने गैस एजेंसियों, पेट्रोल पम्पों व होटलों का किया निरीक्षण

 (कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर एवं पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पूर्ति विभाग की टीम ने कालपी तहसील क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। 

 क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार उत्तम के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न गैस एजेंसियों, पेट्रोल पम्पों तथा होटलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान टीम में पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ लिपिक सुवेन्द्र कुमार तिवारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने कदौरा विकास खंड क्षेत्र स्थित निहारिका इंडेन ग्रामीण वितरक, युवराज फिलिंग स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को वर्तमान में एलपीजी गैस सिलेंडर सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखें, जिससे किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मालूम हो कि विभागीय टीम द्वारा पूर्व में ओम साई गैस एजेंसी तथा कालपी गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पम्प संचालकों एवं होटल संचालकों को भी उपभोक्ताओं के हितों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
फोटो परिचय-गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों की जांच करते पूर्ति विभाग के अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post