कार बचाने के चक्कर में 33 के बी बिधुत पोल से टकराया ट्रैक्टर

(अरविंद दुबे )
कोंच(जालौन)। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में हड़बड़ाहट के चलते ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर 33 के बी बिधुत पोल में जाकर टकरा गया जिससे बिधुत सप्लाई बाधित हो गयी।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन बुधवार को दोपहर के समय ट्रैक्टर चालक दिलीप कुमार कैलिया बाईपास होते हुए ग्राम कुंअरपुरा की ओर जा रहा था और जैसे ही कैलिया बाईपास स्थित आराजी लेन मोड़ के नजदीक पहुंचा तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार के अचानक से आ जाने पर दिलीप ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा और हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर 33 के बी बिधुत लाइन के पोल से टकरा गया सूचना पर बिधुत बिभाग से अवर अभियंता अमन खान टी जी टू सूरज लाइन मैंन संदीप गब्बर कनहैइया और बिक्रम पहुंच गए और क्षतिग्रस्त बिधुत लाइन को दुरुस्त करके बिधुत सप्लाई बहाल की गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post