(हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
वाणिज्यकर (जीएसटी) विभाग की वसूली पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत कम पाए जाने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और तत्काल लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प, परिवहन एवं अन्य राजस्व विभागों को भी वसूली अभियान में तेजी लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जारी आरसी की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। इसमें लापरवाही पर तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा उपजिलाधिकारियों को चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई तेज करने का आदेश देते हुए कहा कि टैक्स चोरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
एम-चेक गेट के चालानों की वसूली में लापरवाही पाए जाने पर एआरटीओ और खनन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए गए। डीएम ने तीन वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों के निस्तारण के साथ ही सरकारी भूमि, तालाबों और चारागाहों से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम संजय कुमार, एडीएम न्यायिक योगेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद रहे।
फोटो परिचय- राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम

Post a Comment