माँ जालौन देवी महोत्सव 19 मार्च से होगा माँ जालौन देवी महोत्सव - ब्लॉक प्रमुख


  -प्रतिदिन भव्य झांकियों से सजेगा मां जालौन देवी मंदिर - अजीत सिंह 
 (राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया है  माँ जालौन देवी की असीम कृपा, पूर्वजों के पल्लवित आशीष तथा माता-पिता के स्नेहिल आशीर्वाद से गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी “माँ जालौन देवी महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चौत्र नवरात्रि एवं हिंदी नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक उत्सव ग्राम जालौन खुर्द स्थित माँ जालौन देवी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न होगा।

 कार्यक्रम के आयोजक रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिदिन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देश-प्रदेश से आए भजन गायक माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगे और भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होंगे। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। महोत्सव के दौरान माता रानी की आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
आयोजक परिवार की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना तथा भक्तों को एक मंच पर जोड़ना है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु जनों से सादर अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ जालौन देवी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की मंगलमयी उपस्थिति से यह उत्सव और भी दिव्य एवं भव्य बनेगा तथा सभी के स्नेहिल आगमन की उन्हें हार्दिक प्रतीक्षा है।
फोटो परिचय- मां जालौन देवी व उपासक ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर 

Post a Comment

Previous Post Next Post