-पदभार संभालते ही दिखे एक्शन में, कहा अपराधियो का स्थान होगा सलाखों के पीछे,
(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकार जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में जगदंबा प्रसाद दुबे ने कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकार जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में जगदंबा प्रसाद दुबे ने कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
कुठौंद थाना से पहले जगदम्बा प्रसाद दुबे ने थाना प्रभारी आटा,टी आई झांसी, क्राइम इंस्पेक्टर जालौन, डायल 112 प्रभारी झांसी, आदि स्थानों पर तैनात रह चुके हैं थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने अपने कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का अनावरण किया,पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने तत्काल सभी थाने में तैनात एस आई एवं पुलिसकर्मियों को बुलाकर निर्देश दिए और कहां की जिसकी जहां पर ड्यूटी लगाई जाए वह कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कहा कि हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा और किसी के दबाव में झूठे मुकदमे नहीं लिखे जाएंगे थाना प्रभारी दुबे ने कहा कि अपराधी या तो क्षेत्र छोड़ दें या शांतिपूर्वक अपने जीवन का निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा उनका स्थान सिर्फ सलाखों के पीछे होगा थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व मे कुठौंद पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति व अपराधियो की धर पकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिया पैदल मार्च के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने आम जनमानस से संवाद किया पैदल मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने चौराहों पर व दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये और जिस जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे उन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा ,कस्बा आदि सभी जगहों पर पैदल मार्च किया पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना क्षेत्र में शांति कायम रह सके।
फोटो परिचय-नये थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे
फोटो परिचय-नये थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे
Post a Comment