रामपुरा(जालौन)। रामपुरा नगर की नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा ने आगामी होली पर्व के मद्देनज़र नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
नगर अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अश्लील गानों या अनुचित व्यवहार से दूर रहें तथा रंगों की जगह गुलाल का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग करें। गायत्री बर्मा ने कहा कि त्योहार के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की भावनाओं का सम्मान किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, पानी की बर्बादी न करने और नशे से दूर रहकर होली मनाने की अपील भी उन्होंने की। साथ ही, किसी को भी जबरन रंग न लगाने और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। अंत में नगर अध्यक्ष ने नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से ही रामपुरा में होली का पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
फोटो परिचय-चेयरमैन गायत्री वर्मा
फोटो परिचय-चेयरमैन गायत्री वर्मा
Post a Comment