तकिया वाली मस्जिद में तक़मीले कुरआन की रूहानी महफिल, नमाजियों ने हाफिज का किया सम्मान

(कैफ रजा )
कालपी (जालौन)। मुकद्दस माह रमजान के 20 वें रोजे की रात नगर के मोहल्ला दमदमा स्थित तकिया वाली मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर रूहानी माहौल में तक़मीले कुरआन की महफिल आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत कर दुआओं और इबादत में हिस्सा लिया।

  तरावीह में कुरआन शरीफ मुकम्मल कराने वाले दारूल उलूम गौसिया मजीदिया मदरसे के हाफिज शमीम को नमाजियों ने फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके लिए दुआएं कीं। मस्जिद परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती ने कहा कि नगर के लोगों के सहयोग और तआवन इमदाद किया है कि मदरसे से शिक्षित कई हाफिज आज नगर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह में कुरआन सुना रहे हैं। हाफिज इरशाद अशरफी ने अपने बयान में इस्लाम और शरीयत की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा रमजान के पाक महीने में अधिक से अधिक इबादत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि रमजान के दो अशरे गुजर चुके हैं और अब आखिरी अशरा चल रहा है, ऐसे में हर मुस्लिम को अपने रब की रजा हासिल करने के लिए नेक अमल और इबादत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा ने आए हुए उलमा व हुफ़्फ़ाज़ का फूल-मालाओं से स्वागत किया।महफिल में कारी एहसान, हाफिज जमाल, हाफिज वसीम, हाफिज सैफ, हाफिज रेहान, नातख्वां गुलाम वारिस, साकिब रजा व वली रहमानी सहित अन्य लोगों ने भी नात व तकरीर पेश की।
इस मौके पर मोहम्मद उमर अंसारी, तौहीद उर्फ मुन्ना अंसारी, मुजीब भाई, वसीम, गुलफाम, अतीकुर्रहमान, हारून समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
फोटो परिचय- तकिया वाली मस्जिद में कुरआन की महफिल में मौजूद नमाजी व उलमा 

Post a Comment

Previous Post Next Post