राठौर समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह

(अरविंद दुबे )
कोंच(जालौन)ं। नगर में दिन बुधवार को राठौर समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महिलाओं का होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित राठौर मंदिर में दोपहर करीब 2रू30 बजे आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर होली की खुशियां साझा कीं
समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया।

ढोलक की थाप और होली के गीतों के बीच महिलाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया पूरे कार्यक्रम में उल्लास और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता भाईचारे और आपसी मेल-मिलाप को मजबूत करने का कार्य करते हैं उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही
कार्यक्रम में शालिनी राठौर श्वेता रीना राठौर प्रीति मीना ज्योति राठौर उमा मीनू अनुष्का राजेश्वरी आराध्या अंजू राठौर निधि सीमा राठौर सरोज राठौर वर्षा राठौर रचना राठौर उषा गीता और उर्मिला राठौर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो परिचय- होली मिलन समारोह में राठौर समाज की महिलायें

Post a Comment

Previous Post Next Post