(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कस्बा कुठौंद में अवैध रूप से संचालित इंटर कॉलेजों के खिलाफ मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजकुमार पंडित ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान कुठौंद स्थित एआईएम इंटर कॉलेज में जांच की गई, जो पिछले करीब 6-7 वर्षों से एक संस्कृत महाविद्यालय परिसर में अवैध रूप से संचालित होने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार कस्बे में कई इंटर कॉलेज बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर डीआईओएस राजकुमार पंडित अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जांच की। बताया जा रहा है कि उक्त इंटर कॉलेज पहले भी कई बार जांच और कार्रवाई के दायरे में आ चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह संस्थान संस्कृत पाठशाला परिसर पर कब्जा कर चलाया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय का संचालन करने वाले पंकज अग्निहोत्री संचालक एआईएम इंटर कॉलेज द्वारा दबंगई के बल पर संस्थान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ लोगों के सहयोग से बिना मान्यता के विद्यालय में पढ़ाई कराई जा रही है, जहां करीब 300दृ350 छात्र पढ़ने आते हैं।
कुछ छात्रों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि शुरुआत में उनसे कम फीस बताई जाती है, बाद में फीस बढ़ा दी जाती है। साथ ही कई छात्रों को समय पर प्रवेश पत्र और अंकपत्र से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आरोप यह भी है कि छात्रों का प्रवेश किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराकर परीक्षा दिलाई जाती है।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करना नियमों के विरुद्ध है और इस पर शासन द्वारा सख्त कानूनी प्रावधान किए गए हैं।
फोटो परिचय-जांच करते डीआईओएस राजकुमार पंडित

Post a Comment