हरीपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क व गली में भरे पानी के यहां के निवासियों को दिक्कत

(राकेश प्रजापति)
जालौन। नगर की दलित बस्ती में पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा गली को खोद दिया गया था। तीन महीने से मोहल्ला हरीपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क व गली में भरे पानी के यहां के निवासियों को दिक्कत हो रही है।

    नगर की लगभग हर गली में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन डालने का काम लगभग दो वर्ष से चल रहा है लेकिन यह अभी भी अधूरा पड़ा है। नगर के वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला हरीपुरा में पप्पू वर्मा के मकान से राजकुमार के पास स्थित कुंआ के पास तक गली की सड़क उखड़ी पड़ी है। तीन महीने से सड़क उखड़ होने एवं गली में पानी भरे रहने के कारण यहां के निवासियों को दिक्कत हो रही है। गली में गंदगी रहने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। गली पानी व कीचड़ होने के निकलने में दिक्कत हो रही है। मोहल्ले के रवि साहू, रिक्की वर्मा, संजय वर्मा, मोहित सोनी, पप्पू वर्मा, मुन्ना राजावत, आनंद साहू बताते हैं कि गाली की सड़क उखड़ी होने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। वाहन निकालने में दिक्कत के साथ ही साफ-सफाई भी ढंग से नहीं हो पा रही। यह परेशानी लगभग तीन माह से है। इसके बाद भी जल निगम या नगर पालिका द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अधिशाषी अभियंता नमामि गंगे हिमांशु नेगी ने बताया कि पाइपलाइन से कनेक्शन का काम चल रहा है। कनेक्शन होने के बाद उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post