जनसुनवाई में डीएम ने बांटे न्याय के घर, कैंसर पीड़िता को आवास,


- तीन बेटियों को मिला भविष्य का सहारा
 (हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की जनसुनवाई पीड़ितों के लिए राहत की सौगात लेकर आई। कार्यालय कक्ष में आयोजित डीएम ने दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

मोहम्मदपुर निवासी कैंसर पीड़िता पुष्पा देवी के जर्जर मकान की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ को मौके पर भेजकर तुरंत आवास योजना दिलाने का आदेश दिया। वहीं सैदनगर के प्रधान की शिकायत पर लेखपाल की जांच के निर्देश देकर यह साफ कर दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जनसुनवाई का सबसे मार्मिक पड़ाव वह रहा जब ग्राम खेरे की प्रीती और नौरेजपुर की शिखा ने मृतक पतियों की तीन-तीन बेटियों के भविष्य की चिंता लेकर गुहार लगाई। डीएम ने तुरंत प्रभाव से इन नौ मासूम बेटियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से 2500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दिलाने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही इनका प्रवेश कस्तूरबा गांव आवासीय विद्यालय में कराने का निर्देश देकर उनके उज्जवल भविष्य की राह प्रशस्त की।डीएम पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस जनसुनवाई ने साबित कर दिया कि सच्ची सहानुभूति और तत्परता से कितने परिवारों की जिंदगी संवारी जा सकती है।
फोटो परिचय-जनसुनवाई करते डीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post