कोंच(जालौन)। नगर के मुहल्ला गोखले नगर स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में दिन रविवार को ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह की अध्यक्षता महासभा के वरिष्ठ संस्थापक सर्वाचरण वाजपेयी ब्रजमोहन तिवारी खैरी ने की इस मौके पर पूर्व पालिका प्रतिनिधि विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं और नई पीढ़ी को भी हमारी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले मंत्री रंजन गोस्वामी और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भरद्वाज ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया इस दौरान संस्थापक सदस्य सर्वाचरण वाजपेयी ने कहा कि होली का पर्व हमें सभी भेदभाव भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दुबे ने किया इस अवसर पर आनंद दुबे दिनेश दुबे ब्रज किशोर पिपरैय्या विज्ञान सीरोठिया संजय रावत अमित उपाध्याय भास्कर दुबे अमरेंद्र दुबे लल्लन दुबे अमित रिछारिया राहुल गौरव तिवारी मृदुल गौतम संतोष दुबे राजू मिश्रा अनिरुद्ध मिश्रा विक्कू तिवारी अखिलेश व्यास रुचिर नायक महेश विदुआ और अन्नू बसेडिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की।
फोटो परिचय- होली मिलन समारोह में मौजूद ब्राम्हण समाज के
Post a Comment