कालपी(जालौन)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सोमवार को विकासखंड महेवा के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा और दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में परिवार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए।
खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने बताया कि स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार प्री-प्राइमरी स्तर पर “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार करना और उनमें सीखने की रुचि विकसित करना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कंचन देवी, सुपरवाइजर एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एआरपी टीम के दिनेश भास्कर और राधेश्याम ने स्कूल रेडीनेस और बाल वाटिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं पवन निरंजन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ कार्य करने के तरीके समझाए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भानु यादव ने किया, जबकि अंत में खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नोडल शिक्षक उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, नागेंद्र सिंह, सुरेश वर्मा, एमआईएस मिथुन प्रजापति, लेखाकार राजीव त्रिपाठी, दीपक कौशल सहित अनेक शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय- हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में एसडीएम

Post a Comment