होली कार्यक्रम में बाबा उमाकान्त जी महाराज ने आगे आने वाले खराब समय के बारे में चेताया


--धुआं के बादल आयेंगे और वो हवा को जहरीला कर देंगे
इटियाथोक(गोण्डा)। परम् पूज्य परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने होली कार्यक्रम के सतसंग में कहा कि इस समय तो पल भर की खबर नहीं है। इस समय पर अकाल मृत्यु बहुत हो रही है। और अभी तो आपने क्या देखा?
अभी तो विदेशों में शुरुआत हुई है और कुछ दिनों में वही धुआं, वही आग भारत देश में भी आ जाएगी। धुआं के बादल आएंगे; गुच्छे-गुच्छे में धुआं आयेगा लेकिन वो क्या पैदा करेगा? वह बीमारी पैदा करेगा। वह हवा को जहरीली करेगा। जो सांस लेगा, मरेगा। लोग घर छोड़-छोड़ कर के भागेंगे। कहां जाएंगे यही नहीं समझ में आयेगा। ऐसा समय आ रहा है।
इसकी शुरुआत कहां से होगी? पश्चिम से होगी। अब जो भारत देश के पश्चिम के प्रदेश हैं वो क्या अछूते रहेंगे? सबसे पहले वहीं आफत आएगी। बहुत तरह की तकलीफें आएंगी जिनमें लोगों की जान चली जाएगी। 
*खराब समय में कौन बचेगा?

सतसंगी और भजनानंदी चाहें तो खराब समय से राहत मिल सकती है। कहा,
"बज रहा काल का डंका, कोई बचने ना पाएगा।
बचेगा साध जन कोई, जो सत से लौ लगायेगा।।"
जैसे अगर हवा जहरीली हो गई लेकिन आपके ऊपर अगर दया हो गई, वही हवा धीमी हो गई और जैसे बवंडर किनारे से निकल जाता है ऐसे ही किनारे से निकल जाए या गुरु महाराज आपको इतनी शक्ति दे दें कि आप उसको पी जाओ और असर ही ना हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post