कुठौंद पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया


-शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील-
कुठौंद(जालौन)। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए सोमवार शाम स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शाम 5:30 बजे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा कुठौंद में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की सलाह दी। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान खलल डालने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षक पाठक ने नागरिकों से वादा किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत थाने को सूचित करने की अपील की।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व पुलिसकर्मी:
इस पैदल गश्त में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलबंत सिंह, उप निरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी, तिरमल सिंह और शिव भूषण प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे। साथ ही कांस्टेबल प्रवीण शर्मा, रवि गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, शरद यादव, गौरव यादव, कपिल कुमार, बिल्लू राणा, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार और सर्वेश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post