आगामी पर्व पर अराजक तत्वों को चेतावनी देते पुलिस ने किया रूट मार्च


कोंच(जालौन)। जीरो टॉलरेंस नीति के चलते प्रशासन प्रत्येक परिस्थितियों में सतर्क रहता है और बिशेष रूप से त्यौहारों पर शांति और सदभाव बना रहे इसके लिए अराजक तत्वों को फ्लैग मार्च निकालकर उन्हें चेताया जाता है कि अगर अराजकता फैलाई तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 इसी को लेकर दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली परिसर से फ्लैग मार्च का प्रारम्भ करते हुए स्टेट बैंक लवली चौराहा सर्राफा बाजार रामगंज नगर पालिका कार्यालय होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से चन्दकुआँ चौराहा स्टेट बैंक होते हुए कोतवाली परिसर पर समापन किया गया इस दौरान सी ओ ने बताया कि नगर में शांति व्यबस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और अगर इसमें कोई अड़ंगा डालता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गस्त भी बढ़ाई जा रही है उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहार को आपसी प्रेम भाईचारा और शोहर्द के साथ मिलजुलकर मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें और अराजकता फैलाने बाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल दें इससे समय रहते उन पर कार्यवाही की जा सके इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह कोतवाल क्राइम लल्लूराम रावत बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार उपनिरीक्षक शिव नारायण भीष्म सिंह सहित तमाम पुलिस बल व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- रूट मार्च करती पुलिस

Post a Comment

Previous Post Next Post