भयावह घटना से दहला कुठौंद बिजली विभाग का किसानों पर टूटा कहर


कुठौंद (जालौन)। कुठौंद विकासखंड क्षेत्र के हड़रूख फीटर पर तैनात कर्मचारी मलखान यादव पर किसानों के साथ बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।
होली जैसे पवित्र त्योहार पर जब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही और खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी, तब परेशान किसान अपनी समस्या लेकर हड़रूख फीटर पहुंचे। लेकिन समाधान के बजाय उन्हें लाठी-घूंसे और धमकियों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मलखान यादव उस समय नशे में धुत होकर धूप में बैठा था। किसानों ने जब बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायत की, तो उसने गाली-गलौज करते हुए आपा खो दिया और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित किसानों में गोविंद सिंह पुत्र श्री राम सहाय सिंह निवासी शेखपुर बुजुर्ग, अवधेश कुमार गोस्वामी, राजवीर सिंह, रूपेंद्र सिंह सहित कई किसान शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर कर्मचारियों ने खुलेआम किसानों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसानों की आवाज उठाने पर यही हाल होगा, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी। जब इस मामले में एसडीओ जालौन से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। अब बड़ा सवाल कृपया किसानों को मिलेगा न्याय?क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
फोटो परिचय- किसान के साथ मारपीट करता विद्युत कर्मी

Post a Comment

Previous Post Next Post