होली सम्मान समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं


रामपुरा(जालौन)। होली पर्व के पावन अवसर पर विकास खण्ड रामपुरा क्षेत्र के राजा करण खेड़ा मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे द्वारा होली सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड रामपुरा के कई ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

 समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता मजबूत होती है और आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ती है।
कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय लोगों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया। मंदिर परिसर में पूरे समय उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विकास खण्ड रामपुरा के कई ग्राम प्रधान, संतोष सिंह सेंगर लिडऊपुरा, इंद्रजीत राठौर मानपुरा, सुरेंद्र कुमार राठौर छौना प्रज्ञा दीप गौतम जगम्मनपुर, सौरभ सिंह राजावत जायगा, मुखम सिंह, पहलाद सिंह, भीम सैन, नंदराम, शिवबरन, योगेश , मिस्टर सिंह, सुनील कुमार, बालिकराम, आदि प्रधान व समाजसेवी तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।
फोटो परिचय-गणमान्य नागरिकोें को सम्मानित करते जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र 

Post a Comment

Previous Post Next Post