होली के त्यौहार पर्व पर माधौगढ़ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया क्षेत्राधिकारी ने


माधौगढ़(जालौन)।  होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव ने क्षेत्र के विभिन्न माधौगढ़ रामपुरा व गांवों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं स्थलों का निरीक्षण किया। 

क्षेत्राधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित गया था की होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने पुलिस बल को लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की सख्त हिदायत दी थी तथा अश्लील गीत बजाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी साथ ही आमजन से अपील की कि रंगों का प्रयोग मर्यादित ढंग से करने की अपील की थी, जबरन किसी पर रंग न डालें और आपसी भाईचारा बनाए की अपील की गई थी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि होली के दिन पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थी जो लगातार भ्रमणशील रही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी गई  ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने न पाए। उन्होंने कहा कि पर्व की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी थी और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा था। स्थानीय लोगों ने क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव की इस सक्रियता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस बार भी होली का त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ समापन हुआ।
फोटो परिचय- सुरक्षा व्यवस्था का जायता लेते सीओ व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post