अरविंद दुबे
कोंच(जालौन)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दिन सोमवार की देर रात करीब 9 बजे मुहल्ला पटेल नगर स्थित शंकर जी के मंदिर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया जैसे ही भक्ति गीतों की स्वर लहरी गूंजीं पूरा परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा।

भजन संध्या में प्रमुख रूप से अभिषेक तिवारी राजेश्वरी और तनुश्री दोनों बहनों ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति का रंग गहराता गया। संगीत में भी कलाकारों का बेहतरीन सहयोग देखने को मिला ढोलक पर संजय ऑर्गन पर बीडी शर्मा और पैड पर निर्मल ने शानदार संगत दी जिससे भजनों की प्रस्तुति और भी भक्तिमय बन गई। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही कार्यक्रम में मनसुख दुबे विकास दुबे रजनीश उर्फ जग्गू अरविंद छुट्टन शर्मा दीपक गर्ग सौरभ पुरवार प्रह्लाद सोनी अंकित अग्रवाल दीपक तिवारी विनोद दुबे कुक्कू तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो परिचय- भजन संख्या पेश करते कलाकार
फोटो परिचय- भजन संख्या पेश करते कलाकार
Post a Comment