हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश साहित्यसभा के प्रधान संयोजक अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना द्वारा मुख्य समन्वयक गिरधर खरे एवं बुंदेलखंड प्रभारी अर्जुन सिंह चांद की संस्तुति पर जनपद का नाम देशभर में रोशन करने वाले मशहूर शायर शफीकुर्रहमान कश्फी को पुनः उत्तर प्रदेश साहित्यसभा का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।नियुक्ति के साथ ही उनसे यह अपेक्षा जताई गई है कि वह साहित्यसभा के उद्देश्यों और मूल्यों को प्रभावी रूप से लागू करेंगे तथा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
कश्फी के जिला संयोजक बनने पर जिले के सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक साहित्यकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में यज्ञदत्त त्रिपाठी, अब्दुल मलिक अब्बासी ‘साकी’, नरेंद्र मोहन मित्र कोंच, असरार अहमद ‘मुकरी’, किरपाराम ‘किरपालु’, अनुज भदौरिया, बच्चू महाराज, रविंद्र शर्मा जालौन, मिर्जा साबिर बेग, शिखा गर्ग, प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम’, इंदु विवेक उदैनिया, श्रोमणि सोनी, राघवेंद्र कनकने, गरिमा पाठक, यूसुफ अंसारी, दिव्यांशु ‘दिव्य’, अभिषेक ‘सरल’, अतीक खान, निजाम हुसैन ‘फिदा’ कालपी, रामशंकर गौर, चंद्रशेखर मौखरी, वीरेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, जावेद अंसारी, परवेज खान, शफीक खान सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
फोटो परिचय- शफीकुर्रहमान कश्फी
फोटो परिचय- शफीकुर्रहमान कश्फी
Post a Comment