राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन)। प्राचीन मंदिर मां जालौन देवी चौत्र नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र मां जालौन देवी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर के पुजारी सर्वेश महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथियों पर मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी बाधा के माता के दर्शन कर सकें।

पुजारी सर्वेश महाराज ने बताया कि इन तीनों महत्वपूर्ण दिनों में मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष कतार व्यवस्था बनाई गई है साथ ही महिला एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए अलग से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इन दिनों माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और कन्या पूजन का भी विशेष आयोजन होता है। मंदिर में इन तिथियों पर विशेष पूजा, हवन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में दर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी भक्तों को सहज और सुरक्षित तरीके से मां के दर्शन का लाभ मिल सके। नवरात्र के इस पावन अवसर पर मां जालौन देवी के दरबार में उमड़ने वाली श्रद्धा और भक्ति एक बार फिर क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करने जा रही है।
फोटो परिचय- जानकारी देते मां जालौन देवी मंदिर के महंत
फोटो परिचय- जानकारी देते मां जालौन देवी मंदिर के महंत
Post a Comment