नारायण तिवारी
कुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन में आज उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी मिशन शक्ति प्रभारी अपनी टीम के साथ कस्बा कुठौन्द में भ्रमणशील थे। तभी जानकारी मिली कि कस्बा कुठौन्द के बावली तिराहे पर एक बुजुर्ग दंपत्ति राजेंद्र बाबा व श्रीमती ममता देवी अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं बुजुर्ग दंपत्ति को कोई संतान नहीं है व राजेंद्र बाबा सब्जी का ठेला लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी महोदय श्री जगदम्बा प्रसाद दुबे को अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे तत्काल मय मिशन शक्ति टीम के साथ बुजुर्ग दंपत्ति के पास राशन सामग्री आटा, दाल, चावल, मसाले व अन्य घरेलू सामग्री, फल, मिठाई व कपड़ों के साथ पहुंच गए व बुजुर्ग दम्पत्ति को तत्काल राहत पहुंचाई। थाना प्रभारी द्वारा श्रीमती ममता देवी को एक हजार रुपए प्रदान किए। और अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि जब भी कोई जरूरत हो हमको फोन से बता दिया करें। प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य की आम जन द्वारा सराहना की जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है, मिशन शक्ति टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी कांस्टेबल प्रवीण शर्मा कांस्टेबल बृजेश कुमार महिला कांस्टेबल अनु लवानिया आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बेसहारा दंपति की मदद करते प्रभारी निरीक्षक
फोटो परिचय- बेसहारा दंपति की मदद करते प्रभारी निरीक्षक
Post a Comment