छात्राओं को जागरूक किया एंटी रोमियो टीम ने

राकेश प्रजापति
जालौन। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस पांच द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

    गूढ़ा न्यामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को आपातकालीन और सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वीमन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर ठगी और अन्य अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना डर के तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कहा कि आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी प्रकार की समस्या या असहज स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत मदद लें और अपनी आवाज उठाएं। कानून महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। इसलिए किसी भी अन्याय को सहन न करें और निडर होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूकता से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।
फोटो परिचय- पंपलेट वितरित करती टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post