पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में अंबाबायमे जन जागरण अभियान


 अनिल शर्मा 
झांसी ।आज को बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा ग्राम अंबाबाय, झांसी में पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के समर्थन में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम में ग्राम कार्यालय भी खोले गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा कि बुंदेलखंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को पानी नहीं मिल रहा, और विकास केवल कागजों में सीमित है।

 उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बुंदेलखंड को उसका अधिकार दिलाया जाए और पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन किया जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर जन जागरण करें, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और इस आंदोलन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि जब तक बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह, मो. नईम मंसूरी, सुनील पुरोहित, अनुज सिंह बुंदेला, मन्नी लाल अहिरवार, कमलेश महाराज, राजकुमार विश्वकर्मा, अंकुर मिश्रा, आकाश तिवारी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों का अच्छा सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post