(विवेक मिश्रा)
जालौन। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता व महामंत्री रंजना दुबे ने फीता काटकर इस अभियान की शुरुआत की पहले दिन एक टीका लगाया गया । यह टीकाकरण अभियान बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डां के डी गुप्ता ने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस जानलेवा बीमारी के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने एचपीवी संक्रमण, उसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समय पर लगाया गया टीका न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि कैंसर के जोखिम को भी काफी हद तक कम करता है।इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहले एक बालिका को टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की गयी। इस मौके पर डां सहन विहारी गुप्ता, डां राजीव दुबे, डां विनोद राजपूत, डां योगेश आर्या, डां प्रियम यादव, पी एन शर्मा अवधेश राजपूत समेत स्टाफ उपस्थित रहे ।अंत में सभी उपस्थित लोगों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।
फोटो परिचय- फीता काटती भाजपा महिला जिलाध्यक्ष

Post a Comment