डीएम के निर्देशों का असर ,पेट्रोल पंपों पर दिखी बेहतर व्यवस्था निरीक्षण में सभी पंप संचालित

(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल के नेतृत्व में कोटरा क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार कोटरा विजय, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं संबंधित लेखपाल भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंप खुले एवं व्यवस्थित रूप से संचालित पाए गए। कहीं भी अनावश्यक भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति नहीं मिली, जिससे उपभोक्ताओं को सहज एवं सुगम रूप से डीजल व पेट्रोल प्राप्त हो रहा है। प्रशासन द्वारा की जा रही सतत निगरानी का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। 

जांच में यह भी पाया गया कि पेट्रोल व डीजल खरीदने वाले वाहनों का विवरण रजिस्टरों में विधिवत दर्ज किया जा रहा है, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी हुई है। अधिकारियों ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वे डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वितरण सुनिश्चित करें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही डीजल व पेट्रोल क्रय करें। प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी के माध्यम से व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
फोटो परिचय- पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को सुनती नेहा ब्याडवाल

Post a Comment

Previous Post Next Post