सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद का जोरदार स्वागत


 (राकेश प्रजापति)
जालौन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपू त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सपा की महिला नेत्री प्रतिभा प्रियंक शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, वहीं रामेंद्र त्रिपाठी ने भगवान जी का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर दीपू त्रिपाठी,प्रदेश सचिव रश्मि पाल,जमालउद्दीन सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post