खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों संग बैठक कर दिए निर्देश

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपमा यादव ने दिन सोमवार को रामगंज बाजार पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणबत्ता व स्वच्छता का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ब्यापारियों से मुलाकात करके खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए ब्यापारियों से सुझाव लिए।

 उक्त बैठक मुहल्ला जबाहर नगर स्थित प्रभंजन ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर की जिसमें ब्यापारियों ने मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के प्रथम नगर आगमन पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर स्नेहिल मुलाकात की इसके बाद सागर तालाब स्थित बतासा दुकानदार से बातचीत करते हुए साफ सफाई एवं गुणबत्ता को।देखा और उन्हें खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि खुले में रखी खाद्य बस्तुएँ दूषित हो सकतीं है जो स्वास्थ्य के लिए हानि कारक हैं उन्होंने उपभोक्ताओं से भी मुलाकात करते हुए कहा कि जो भी बस्तु पैकिंग में आप खरीदें तो उसका भी बिल अवश्य लें जिससे बस्तु में कमी पाए जाने या एक्सपायर होने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके इस दौरान ब्यापारियों ने भी मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी झांसी मण्डल झांसी को भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके दिये हुए निर्देशों का हम सभी लोग अक्षरशः पालन करेंगे और सुरक्षित और गुणबत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे इस दौरान प्रभंजन गर्ग रामु धनोरा सोनू अग्रवाल संदीप अग्रवाल बल्लन अग्रवाल गुड्डन रामजी धर्मेंद्र सहित तमाम ब्यापारी गण मौजूद रहे।
फोटो परिचय-दुकानदारों को जागरूक करते अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post