दृढ़ोमर वैश्य समाज का होली मिलन समारोह उत्साह व उमंग के साथ मना

(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में दृढ़ोमर वैश्य समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामाजिक एकता व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई तथा फूलों की होली खेलकर सभी ने उत्सव का आनंद उठाया। साथ ही सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान संरक्षक सीताराम गुप्ता व संदीप गुप्ता, इकाई अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता व प्रशांत गुप्ता, मंत्री राजेंद्र गुप्ता (नेताजी), संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, प्रचार मंत्री गगन गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शोभित गुप्ता व कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज को संगठित रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महिला अंचल अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता, महिला संरक्षक श्रीमती रानी गुप्ता, किरन गुप्ता, संगीता गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष मोहिनी गुप्ता, मधु गुप्ता, राधा गुप्ता, रीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सरिता गुप्ता, सरोज गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- होली मिलन समारोह में मौजूद लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post