-जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण संपन्न
हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक पदों की सीधी भर्ती परीक्षा का द्वितीय दिवस आज जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

एडीजी कानपुर आलोक सिंह के साथ अधिकारियों ने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने कमांड कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को परिसर की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया।पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में कुल 2400 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1709 ने परीक्षा दी, जबकि 191 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2400 में से 1732 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 668 अनुपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।
फोटो परिचय-परीक्षाकेन्द्र का निरीक्षण करते एडीजी आलोक सिंह के साथ डीएम,एसपी
Post a Comment