(हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वह सपा कार्यालय के समीप आयोजित कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा की “भ्रष्टाचारी सरकार“ को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पीडीए समाज के लोगों के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है, चाहे वह नौकरियों का मामला हो, रोजगार हो या शिक्षा का क्षेत्र।
उन्होंने कहा “इस सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय और उत्पीड़न बढ़ा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर ग्यारह सौ रुपये हो गए हैं, जिससे गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। तहसीलों और पुलिस थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।“
डिम्पल यादव ने मान्यवर कांशीराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के ही बदौलत आज वंचित समाज को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा की बढ़ती लागत पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा को इतना महंगा कर दिया है कि गरीब परिवार के बच्चों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है, जबकि शिक्षा ही विकास की सबसे मजबूत कुंजी है।
उन्होंने बुंदेलखंड के पलायन के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि यहां के लोग रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों को पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन भाजपा सरकार को आम जनता की सुख-सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल सत्ता की चिंता है और वह उसे हासिल करने के लिए कोई भी कुचक्र रच सकती है। लोगों से सतर्क रहकर पीडीए को एकजुट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन फिजूलखर्ची से बचाते हैं और समाज को मजबूती देते हैं। उन्होंने लोगों से सपा को समर्थन देने और अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, कप्तान सिंह राजपूत, वीरपाल सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव हमीरपुर,आनंद यादव,जमालुद्दीन,दीपू त्रिपाठी, ज्ञानू निरंजन, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप दीक्षित,अमर सिंह चंदेल,मान सिंह पाल, वेद प्रकाश यादव, परमात्मा शरण त्रिपाठी, महेश सर द्विवेदी, महेश शिरोमणि, गुलाब जाटव,लाखन सिंह कुशवाहा, महेश चंद्र विश्वकर्मा,विवेक यादव, बबलू नरछा,जीनू कोरी,नेतराम निरंजन जीवन प्रताप वाल्मीकि, प्रदीप दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय-कार्यक्रम में मौजूद सांसद डिम्पल यादव

Post a Comment