जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने


उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातः जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। 

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही हैं या नहीं तथा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है जिस पर मरीजों ने उपचार व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।
जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय से निभाएं। इस दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post