मेरे बदलाव की कहानी’ प्रतियोगिता में जालौन की छात्राएं हुई सम्मानित


उरई(जालौन)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से लखनऊ के विभूति खंड गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे में आयोजित प्रगति-2026 “आत्म सम्मान से समानता तक” कार्यक्रम तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला जालौन की पांच छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता ‘मेरे बदलाव की कहानी’ में चयनित छात्राओं प्राची शर्मा (यूपीएस औरेखी), पार्वती (यूपीएस करसान), प्राची श्रीवास्तव (यूपीएस चाकी), गुंजन (केजीबीवी मडोरा) और पूनम (केजीबीवी मडोरा) को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास, सक्रिय सहभागिता और प्रेरणादायक योगदान के लिए डीसी बालिका नैना सेंगर, जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव तथा सुगमकर्ता डॉ. वंदना गुप्ता को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह (स्वतंत्र प्रभार) रहे,जबकि अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी, वरिष्ठ विशेषज्ञ राजेश शाही, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी और राज्य सलाहकार सरिता सिंह भी मौजूद रहे। जिले की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश और डीसी आजाद शत्रु ने सम्मानित टीम और छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो परिचय- प्रतियोगिता में शामिल जालौन की छात्राएं

Post a Comment

Previous Post Next Post