-राजनीतिक दलों ने पेश कीआपसी सौहार्द एवं भाईचारे की मिसाल
(हिमांशु खरकिया)
जालौन । जनपद जालौन में ईद-उल-फितर का त्यौहार अत्यंत हर्ष, उल्लास, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय उरई स्थित ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में नमाज का आयोजन किया गया, जहाँ प्रशासन की ओर से सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल एवं सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं ईदगाह का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नमाजियों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
नमाज के समापन के बाद स्थानीय राजनीतिक दलों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। ईदगाह परिसर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से विशेष पंडाल लगाए गए, जहाँ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
बसपा की ओर से आत्माराम फौजी, सुरेश गौतम, उदयवीर सिंह चौधरी, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, संजय गौतम, धीरेंद्र चौधरी, वीरपाल चौधरी, सौरभ चौधरी, सगीर अली, जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल, महेंद्र सिंह दोहरे, शैलेंद्र एडवोकेट, महेंद्र सोमई, अवधेश निरंजन, भगवती शरण पांचाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं में वीरपाल यादव, महेश चंद्र शिरोमणि, अतर सिंह राठौर, दिनेश जैसारी, महेश विश्वकर्मा, वेद यादव, वीरेंद्र यादव, कुसुम लता सक्सेना, राजू अहिरवार, प्रताप यादव, दशरथपाल, महेंद्र कठेरिया, बबलू नरछा, धीरेंद्र सिंह सनी, जीवन प्रताप वाल्मीकि, संतोष वर्मा आदि ने अकीदतमंदों को ईद की शुभकामनाएँ देते हुए परस्पर भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सेंगर, राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, राजीव नारायण मिश्रा, वरिष्ठ नेता कमल दोहरे, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने भी नमाजियों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्रों में ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली। पूरा जनपद ईद के इस पावन अवसर पर उल्लासमय वातावरण में डूबा रहा।
Post a Comment