( राकेश कुमार)
रामपुरा( जालौन) माधोगढ़ तहसील क्षेत्र के थाना कुठोंद के अंतर्गत जालौन खुर्द के पास जमुना जी के किनारे स्थित प्राचीन शक्ति पीठ मंदिर मां जालौन देवी पर आज जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने विधि पूर्वक पूजा की पूजा अर्चना जालौन देवी के पुजारी सर्वेश कुमार द्वारा कराई गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आस्था और श्रद्धा के साथ मां जालौन देवी से उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।ओर माता से आशीर्वाद लिया जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने मां जालौन देवी मंदिर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मौजूद कर्मचारियों व पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने को कहा।दर्शन के दौरान के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था उचित रखने के निर्देश भी दिए मां जालौन देवी मंदिर पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता आर आई अशोक कुमार क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई कांझारी चौकी प्रभारी राजकुमार पांडे महिला पुलिस कॉस्टबल मालती रेखा एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस बल व पूर्व प्रधान जालौन खुर्द बीबा महाराज संजय कुमार पुजारी अनिल कुमार पुजारी आनंद पुजारी मदन पुजारी आम नागरिक भी मौजूद रहे
Post a Comment