(हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के रुदावली गांव में दुकान का ढाला तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष समेत एक दर्जन साथियों के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रुदावली निवासी सुनील कुमार दोहरे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर तंबाकू और गुटखा का छोटा ढाला (दुकान) लगा रखा है। बीती 3 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे गांव का एक व्यक्ति गुटखा लेने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन उस समय ढाला बंद था।
सुनील कुमार का आरोप है कि आवाज देने के बाद भी जवाब न मिलने पर गांव के ही तीन व्यक्ति वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने ढाला को तोड़कर सामान जमीन पर फेंक दिया, जिससे काफी सामान गायब हो गया।उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे जांघ और कनपटी में चोट आई। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी सुषमा देवी और जिठानी नीरज देवी के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। सुनील कुमार ने बताया कि उसने 6 मार्च को भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फोटो परिचय-बसपा नेताओं के साथ प्रार्थनापत्र देने जाता पीड़ित

Post a Comment