-जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई एकजुटता, महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान का दिया संदेश
(हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने हेतु मिशन शक्ति फेज-05 (2) के अंतर्गत पुलिस लाइन उरई से टाउन हॉल तक रन फॉर एंपावरमेंट दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान,संजीव उपाध्याय, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, साथ ही सभी ने स्वयं प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं रोजगार को लेकर सतत प्रयासरत है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और शासन-प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन, जागरूकता कार्यक्रम एवं सतत निगरानी के माध्यम से एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कानून का पालन करते हुए महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
फोटो परिचय- रन फॉर एंपावरमेंट रैली में जन प्रतिनिधि व अधिकारीगण

Post a Comment