भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने मां जालौन देवी माता पर माथा टेका

 (नारायण तिवारी )
कुठौंद (जालौन)।कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत आज नवरात्रि के अष्टमी दिवस के अवसर पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन मां जालौन वाली माता मन्दिर में मां भवानी के दर्शन कर पूजा शुक्ला कुठौंद ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने जनकल्याण और देवतुल्य जनता के सफल जीवन की कामना की।

वही इस अवसर पर रामपुरा के ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर जी द्वारा आयोजित भव्य भंडारा के आयोजन में पूजा शुक्ला नेता जी ने सहभागिता कर उपस्थित श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी , मन्दिर के चारों ओर यह भक्ति में डूबा जाबरे की बारी के कीर्तन के वातावरण, श्रद्धालुओं की आस्था और भव्य भंडारा के आयोजन ने और अधिक भव्य व अविस्मरणीय बना दिया साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, रामपुरा ब्लॉक BDO गजेंद्र प्रताप सिंह, पुजारी अनिल चतुर्वेदी, सर्वेश महाराज, वरुण शुक्ला, जीतू सेंगर और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ चलती रही

Post a Comment

Previous Post Next Post