0 एक करोड़ 84 लाख की लागत से होगा विकास कार्य: नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा
राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन)। नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था केंद्र बटुक भैरव जी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ भव्य भूमिपूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्या रमा आर.पी. निरंजन उपस्थित रहीं, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की शुरुआत रामपुरा नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस मौके पर एमएलसी रमा आर.पी. निरंजन ने बताया कि बटुक भैरव जी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 1करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का व्यापक विकास किया जाएगा, जिसमें धर्मशाला का निर्माण, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस विकास कार्य से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा ने एमएलसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही रामपुरा को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और यह स्थल भविष्य में एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। भूमि पूजन बटुक भैरव बाबा पुजारी कार्तिकेय ने करवाई इस कार्यक्रम में विधान सभा सदस्या रमा निरंजन, प्रतिनिध आर पी निरंजन, नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा, प्रतिनिध ओम प्रकाश बर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, भाजपा नामित सदस्य संतोष खटीक, अरविन्द कुमार भदौरिया पीसीएम, प्रबल प्रताप, सुबोध राजावत, पूर्व प्रधान मोहिनी बी पी सिंह, नगर पंचायत से जितेंद्र कुमार , सभासद अजय राजावत, ब्रजेश कुमार, गिरजाशंकर, बृजेन्द्र कुमार, गुड्डू उर्फ जाकिर, संदीप सोनी, अल्ताफ, राखी देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शुक्ला, आदि सुरक्षा हेतु रामपुरा थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहेा।
फोटो परिचय- भूमिपूजन करती नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा व अन्य
फोटो परिचय- भूमिपूजन करती नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा व अन्य
Post a Comment