हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। शहर के अंदर प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेटिंग से सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के मामले को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष तरुण तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। व्यापारिक नेताओं ने राजमार्ग स्थित लालमन चौराहा और कृष्णा टॉकीज के सामने लगाई गई बैरिकेटिंग को तत्काल हटाने की मांग की, ताकि बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रशासन की इस कार्रवाई से आम जनजीवन एवं व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जिलाधिकारी ने मंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को स्पष्ट कर दिया कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी एवं प्रतिनिधि मंडल बाजार बंद करने एवं धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रभात तिवारी जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता महामंत्री अमित तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.पी. राजपूत उपाध्यक्ष राजेश दीबोलिया कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता महामंत्री सुशील जायसवाल जिला उपाध्यक्ष कैलास प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरोज खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताहिर खान उपाध्यक्षप्रवीण गुप्ता संगठन मंत्री उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी
Post a Comment