भजन सम्राट चन्द्रभूषण पाठक व रामकिशोर मुखिया मुखिया के भजनों से भावविभोर हुए श्रोता


-माँ जालौन देवी करती अपने भक्तों का कल्याण - अजीत सिंह
 कुठौंद(जालौन)।विकास खण्ड कुठौंन्द की ग्राम पंचायत जालौन खुर्द में यमुना नदी के तट पर पांडवों द्वारा स्थापित माँ जालौन देवी मंदिर परिसर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन भजन सम्राट पं चन्द्रभूषण पाठक व रामकिशोर मुखिया के भजनों ने अपने भजनों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जालौन देवी माता मंदिर परिसर में रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर के सौजन्य से चल रहे नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में पिछले दो दिनों से अनवरत मैया का अखण्ड  भंडारा चल रहा है जिसमे प्रतिदिन हजारों की संख्या में मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे है व शाम को सात बजे से देश के जाने माने कलाकारों द्वारा माता रानी का जागरण किया जा रहा है।
भजनों की शुरुवात में भजन सम्राट चन्द्रभूषण पाठक ने "जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है" भजन गायक रामकिशोर मुखिया ने "तुमसे का माँगे भवानी सबई कछु दे दओ भवानी"सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने क्षेत्र से पधारे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक लोगों का माता रानी की चुनरी ओढाकर उनका सम्मान किया।
इस दौरान गौतम त्रिपाठी नाहिली,डॉ बी के दुबे जालौन,सिंटू महाराज,दम्मू दीक्षित,सतेंद्र सिंह बब्लू डिकौली ,महेश सिंह हुक़ूमपुरा,सहित सैकड़ों की संख्या में भजन श्रोता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post