अनिल शर्मा
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज से नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा अरविन्द त्रिवेदी के निर्देशन में केन्द्रीय पुस्तकालय स्थिति सभागार में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उप्र सरकार के द्वारा लखनऊ में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण से हुआ। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब लिंक के माध्यम से मेडिकल कालेज स्तर पर भी किया गया। नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों में कुल 11 नर्सिंग अधिकारियों जिसमें 7 महिला एवं 4 पुरूष को मेडिकल कालेज जालौन आवंटित किया गया। जनपद के जनप्रतिनिधियों ने नर्सिंग ऑफिसर को उनको नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, जालौन, डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ चरक सांगवान, डॉ प्रशान्त निरंजन, डॉ जितेन्द्र मिश्रा, नवचयनित नर्सिंग अधिकारी अपने परिजनों सहित उपस्थित रहे।
Post a Comment