(राकेश कुमार/ नितेश कुमार )
रामपुरा (जालौन)। पवित्र माह रमजान के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा को लेकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हमराही के साथ प्रमुख मस्जिदों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने कहा कि अलविदा जुमा के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की और क्षेत्र में लगातार गश्त कराई ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलने की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, अलविदा जुमा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उप निरीक्षक सोनू कुमार हेड कांस्टेबल विकास कुमार हेड संतोष कुमार, आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते निरीक्षक

Post a Comment