योग शिक्षा की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिलने पर बधाई दी शिक्षकों ने

(कैफ रजा )
कालपी(जालौन)। विख्यात योग शिक्षिका राज योगिनी पाल कालपी को  जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान में पहुंच कर गोल्ड मेडल हासिल करने पर स्थानीय बुद्धिजीवियों तथा शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है। 

उल्लेखनीय हो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उरई अस्मिता वूमेन (योगासन ) सिटी लीग 2026 को जनपद में  200 से अधिक महिलाओं तथा बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में  कालपी निवासिनी रजनी पाल का ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। रजनी पाल की कालपी क्लासेस बालिकाओं नायशा राजावत को सिल्वर मेडल तथा तन्वी को ब्रोंज मेडल हासिल हुआ है। रजनी पाल के मुताबिक ट्रेडिशनल योगासन पारंपरिक योग के हठयोग पर आधारित है। जो शरीर के लचीलेपन मजबूती तथा शांति के लिए स्वास के आसन तथा प्राणायाम पर केंद्रित है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष अरविंद राठौर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वाजपेई डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी श्यामू पाल, राजाबाबू ओमरे आदि ने मेडल हासिल करने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि रजनी पाल ने योगासन के प्रति जो जागरूकता उत्पन्न की है भविष्य में लोगे के अंदर स्वास्थ्य के प्रति रुचि बढ़ गई है।
फोटो परिचय- गोल्ड मेडल मिलने पर बधाई देते शिक्षक

Post a Comment

Previous Post Next Post